फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने वाहनों से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पिछले दिनों मध्य रात में दो ई-रिक्शा घर के सामने बनी बाउण्ड्रीवाल के बाड़े में चार्जिंग हो रहे थे। चोरों ने दोनों ई रिक्शा की चार बैटरी चोरी कर ली। जब सुबह ई-रिक्शा मालिक ने ई रिक्शा की बैटरी गायब देखी तो मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच में दोनों आरोपियों को ट्रेस करते हुए उनकी पहचान की। पुलिस इनकी तलाशमें जुटी थी। आरोपियों को बोझिया कट से पहले कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल के पास हाईवे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बैटरी चोरों के नाम अरबाज पुत्र समीउद्दीन, सुमित पुत्र असरफी लाल निवासीगण उरमुरा किरार बताया...