फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनता तक योजनाओं को पहुंचाने में कांच नगरी ने मंडल के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। फिरोजाबाद को सीएम डेश बोर्ड में मंडल में पहला स्थान मिला है तो योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के मामले में सूबे में आठवां स्थान पाने में सफल रहा है। 75 जिलों में आठवीं रैंक मिलने पर फिरोजाबाद के अधिकारियों में नए जोश का संचार हुआ है तो इस रैंकिंग को इससे भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को पात्रों को पहुंचाने के लिए कार्य हो रहा है। निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी जनकल्याणकारी जैसी योजनाएं शामिल हैं। पात्र लाभार्...