Firozabad News: सीएम आवास का शत प्रतिशत लक्ष्य पाया फिरोजाबाद ने
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: दीपावली पर फिरोजाबाद जिले को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। सुहागनगरी को प्रदेश के टॉप-5 जिलों में स्थान बनाने में कामयाबी मिली है। विभाग ने उन जरूरतमंदों को ग्रामीण अंचल में खोजा जिनके पास आवास नहीं थे। उनको आवास की सौगात दिलाने का काम पूरा करते हुए लक्ष्य को पूरा कर लिया। हर गरीब का एक सपना होता है कि उसका अपना आवास हो। जिनके पास धन है, जमीन है वे अपने आवासों को बना लेते हैं लेकिन जिनके पास अपनी जमीन तो है लेकिन आवास बनाने में सक्षम नहीं हैं, जिनके पास न जमीन है और न धन, वे भी अपने आवास को लेकर जिंदगीभर मेहनत मजदूरी करते रहते हैं। कई बार रुपये एकत्र हो जाने पर ऐसे लोग अपना घर बनाने का सपना साकार कर लेते हैं लेकिन जिनके पास कुछ नहीं होता उनको सरकार द्वारा सपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.