Firozabad News: सीएनजी पम्प पर दबंगों ने किया कार सवार युवक पर हमला
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: थाना टूण्डला क्षेत्र की चौकी राजा का ताल के पास पीताम्बरा सीएनजी पम्प पर मंगलवार देर रात्रि अपनी कार में सीएनजी डलवाने आए युवक को दूसरी कार सवार दबंगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजा का ताल निवासी अजय प्रताप पुत्र मुकेश कुमार मां पीताम्बरा सीएनजी पम्प पर अपनी कार में सीएनजी डलवाने पहुंचे थे। गाड़ियों की लाइन में अपनी गाड़ी लगाकर अपनी बारी का इंतजार के रहे थे तभी पीछे से पहुंची हरियाणा नम्बर की टाटा नेक्सन कार में सवार चार युवकों ने अपनी गाड़ी जबरन लेन में आगे लगा ली।मारपीट में पीड़ित के मुंह पर गंभीर चोट आई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़ित का मेडिकल करवाया है और कार सवार की तलाश में जुट गई है। घटना की वीडियो सीएनजी पंप से पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.