Firozabad News: सिलेंडर का पाइप निकलने पर लगी आग, मां-बेटी झुलसीं
फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से रसोईघर में आग लग गई। जिससे मां और बेटी झुलस गई। परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में रेफर कर दिया। मामला कश्मीरी गेट चिश्ती नगर का है। 45 वर्षीय खुशनुमा गैस पर खाना बना रही थी, जबकि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अक्शा निकट ही बैठी थी। उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया। पाइप से निकली गैस ने आग पकड़ ली तथा इससे रसोईघर में आग लग गई। आग ने मां बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गैस सिलेंडर का पाइप निकलने आग लगी है। जिससे मां-बेटी झुलस गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.