Firozabad News: सिरसागंज में वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: सिरसागंज मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक घर लौट रहे युवक की वाहन के रौंदने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। मैनपुरी के थाना करहल अंतर्गत गांव खेड़ा महान निवासी 30 वर्षीय मनोज पुत्र अनिल कुमार गांवों में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक रोजाना की तरह गुरुवार को भी सब्जी खरीदने के लिए सिरसागंज स्थित मंडी पर आया था। सुबह लगभग छह बजे सब्जी खरीदने के बाद बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। मंडी से आगे एक स्कूल के निकट किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: युवक की सिरसागंज में सड़क हादसे में मौत, कोहराम युवक की मौत से सब्जी विक्रेता की पत्नी एवं बच्चों का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.