Firozabad News: सिगरेट का धुआं ऊपर आने पर पीटा, आंख में लगी चोट
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार रात सिगरेट का धुआं ऊपर आने पर पिता-पुत्र सहित अन्य लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। लोहे की रॉड से हमला किया तो आंख में चोट लगने से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल के जीजा ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। गोमती नगर निवासी अमरेंद्र उर्फ छोटू पुत्र मेवालाल सोमवार रात सड़क पर टहल रहा था। सिगरेट का धुआं ऊपर आने पर मथुरा नगर निवासी अशोक पुत्र कालीचरन और उसके पुत्र गोलू से विवाद होने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही अशोक एवं उसके पुत्र ने अमरेंद्र पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।ट्रामा सेंटर से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.