Firozabad News: सार-फसल के नुकसान पर दो पक्ष में हुआ विवाद
फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मवेशियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की है। गांव सलेमपुर निवासी एक किसान की खड़ी फसल में गोवंशियों द्वारा नुकसान करने को लेकर श्रीकिशन पुत्र जोगेंद्र और अतुल पुत्र पप्पू में आपसी विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को शांति भंग में निरूद्ध कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.