Firozabad News: सामूहिक विवाह समारोह में 337 जोड़े बने जीवन साथी
फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को मक्खनपुर स्थित जेएमआर रिसोर्ट में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें शहनाइयों की गूंज और कुरान की आयतों के साथ 337 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अतिथियों ने नव वर वधू पर पुष्पवर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया। अधिकारियों ने सभी को उपहार में घरेलू सामान देकर विदा किया। मुख्य अतिथि टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से उन गरीब माता-पिता की चिंता दूर हुई है, जो अपनी बेटियों की शादी के खर्च को लेकर परेशान रहते थे। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि गरीब बेटियों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव उपस्थित हो। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि 337 जोड़ों ने दंपति जीवन में प्रवेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.