Firozabad News: साजिश के तहत फंसाया पुत्र, राजस्थान पुलिस पर लगाए आरोप
फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: फर्जी सिम के मामले में शहर के एक युवक को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर पार्षद का परिवार अजसंजस में है। मामले में पार्षद का कहना है कि उसके पुत्र को साजिश के तहत फंसाया गया है तथा उसका इस मामले में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उस समय हुई जब राजस्थान की डींग पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शांतिनगर निवासी भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार का कहना है कि उनका पुत्र 19 अक्तूबर को शिकोहाबाद से कपड़ा लेने गया था। उसके साथ ममेरा भाई हिमांशु भी था। पार्षद का कहना है कि इसी दौरान हसनपुर निवासी सुखवेंद्र से उसकी मुलाकात हुई तथा उसने भाड़े पर वृंदावन जाने के लिए गाड़ी तय कर ली। पार्षद का कहना था कि उसकी उसके पुत्र ईशू से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.