फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: शिकोहाबाद नगर के गिहार बस्ती में सोमवार को एक युवक के घर में सांप निकल आया। युवक सांप को पकड़ने के लिए दौड़ा तो सांप ने उसको डस लिया। फिर क्या था युवक ने भी सांप को पकड़ा और उसको मुंह से काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई। युवक ने उपचार लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल से भाग गया। राहुल पुत्र धनीराम निवासी न्यू गिहार कॉलोनी को सोमवार को एक सर्प दिखाई दे गया। सर्प को पकड़ने के दौरान सर्प ने युवक को डस लिया। इसके बाद युवक ने चीखपुकार की तो लोग आ गए। इसी बीच युवक ने सर्प को पकड़ लिया और उसको भी मुंह से काट लिया। मुंह से सांप को काटकर फेंकने से सांप की मौत हो गई। जब लोगों ने युवक को सर्प द्वारा डंसते हुए देखा तो उसको तत्काल एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले गए। युवक को जब दवा दी तो लेने से इनकार कर दिया। युवक...