फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर की पत्नी मायके गई थी तथा वह फांसी लगाने से पहले वह ससुराल से ही वापस लौटा था। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और साले को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आजाद नगर निवासी 27 वर्षीय पवन कुमार पुत्र राजपाल चूड़ी जुड़ाई और घरों पर पुट्टी का काम करता था। उसने तीन साल पहले पास में रहने वाली नीरज से प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। शनिवार को पवन कुमार पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। वहां पर विवाद हो गया। उसने अपने बच्चे को साथ भेजने की बात कही, लेकिन पत्नी ने बच्चे को ...