Firozabad News: ससुराल पत्नी को लेने आए जीजा ने साली को पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पत्नी को लेने के लिए आए जीजा ने साली को जमकर पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। हिमायूंपुर निवासी सत्य प्रकाश की बड़ी बेटी उमा की शादी मथुरा निवासी अजय सिंह के साथ हुई है। दोनों में विवाद होने पर उमा अपने मायके में रह रही है। गुरुवार रात अजय अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। उमा की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बीच उमा की छोटी बहन प्राची उसके पुत्र आयुष को दवा दिलाने के लिए जा रही थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी युवक ने महिला को पीटा, केस दर्ज उसी दौरान अजय ने उस पर गली में हमला बोल दिया तथा जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही वह भाग गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.