Firozabad News: ससुराल गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान रेलवे स्टेशन के निकट अपनी ससुराल गए एक युवक की ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। थाना टूंडला के गांव नगला रति निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र नेत्रपाल शनिवार को अपनी ससुराल गांव नगला मुकुंद निवासी विनोद कुमार के यहां गया था। रविवार सुबह वह शौच करने के लिए रेलवे स्टेशन के निकट गया था। उसी दौरान तेज गति से दौड़ती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतक का साला विनोद अपने परिवार सहित मौके पर पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.