फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- शादी और दहेज को लेकर आरोप Firozabad News: थाना उत्तर निवासी एक विवाहिता शादी के बाद चंद रोज भी ससुराल में सुकून से नहीं बिता सकी। पति मारपीट करते हुए शराब पीने के लिए दबाव बनाता है। गर्भावस्था में भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जलेसर रोड टापा पैठ निवासी गीता कुमारी उर्फ खुश्बू की शादी बड़ा बाजार निधौली कलां एटा निवासी चेतन गुप्ता उर्फ लकी के साथ हुई थी। जो वर्तमान में जयपुर हाउस आगरा में रहता है। परिजनों ने सात फरवरी 2025 को फिरोजाबाद क्लब से शादी की। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद पति चेतन उसे निधौली कलां में मां विनीता गुप्ता के पास छोड़ कर खुद आगरा में रहने लगा। कुछ दिनों बाद पति चेतन, सास विनीता, ननद शीतल गुप्ता दहेज में 40 लाख रुपये मां...