Firozabad News: ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छरीछप्पर में पारिवारिक कारणों से महिला को उसके पति सहित सास ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने अपने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया। अवनीता पुत्र सत्यशील निवासी छरीछप्पर थाना नसीरपुर ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त की सुबह उसके पति, ससुर सत्यभान, सास इन्द्रवती ने पारिवारिक कारणों से गाली गलोज कर लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। ससुराल के लोग पूर्व में कई बार उससे मारपीट कर चुके हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.