Firozabad News: सवा किलो गांजे के साथ तश्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, सितम्बर 18 -- Firozabad News: थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा सूचना पर सवा किलो गांज के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पुलिस को सूचना दी कि जरौली कला बम्बा पर एक युवक खड़ा है। जिसके पास एक बैग में गांजा है।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसको एक युवक थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस उसके पास पहुंची वो भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसको दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक किलो 221 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उसको पकड़कर थाने लाया गया। जहां उसने अपना नाम भीमा उर्फ भीमसैन पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम दिनौली थाना टूण्डला बताया। जिसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.