Firozabad News: सर्विस रोड पर फिसली बाइक, दंपति घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: सिरसागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर उखड़ी सड़क की बजरी में बाइक फिसलने से दंपति घायल हो गए। दोनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सिरसागंज निवासी 55 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र सीताराम अपनी 53 वर्षीय पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से इटावा जा रहे थे। बताया कि जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी से पहले निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क पर फैली उखड़ी बजरी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.