Firozabad News: सर्पदंश से बालक की मौत, दो बालिकाओं समेत तीन अचेत
फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: बारिश के बाद जनपद में सर्पों के डसने के मामले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार रात्रि को सांपों के डसने से जहां एक बालक की मौत हो गई तो वहीं दो बालिकाओं समेत एक युवक बेहोश हो गया। जिन्हें जिला अस्पताल से उपचार के लिए आगरा भेज दिया। पहला मामला थाना एका क्षेत्र के गांव नगला भाट का है। शुक्रवार की रात को 11 वर्षीय बालक दिव्यांशु पुत्र संजय कुमार अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। रात्रि में किसी समय अचानक सर्प ने बालक को हाथ में काट लिया। उसकी मां ने सांप को देख लिया तो बालक को उपचार को आगरा लेकर परिजन दौड़े। बालक को उपचार मुहैया कराया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना एका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.