Firozabad News: सरिया में दौड़े करंट से बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर
फिरोजाबाद, अक्टूबर 5 -- Firozabad News: रविवार को नारखी के गढ़ी श्रीराम में मकान निर्माण को पिलर तैयार करते दो भाई सरिया में करंट दौड़ने से झुलस गए। सरिया ऊपर उठाते समय दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए। बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से झुलसने पर अस्पताल भेजा है। गढ़ी श्रीराम निवासी मेहताब राठौर का बड़ा धर्मेंद्र कुमार राठौर (26) और प्रांशु (15) घर के निर्माण के लिए पिलर बना कर रहे थे। दोनों भाई सरिया ऊपर उठा रहे थे तभी सरिया ऊपर हाईटेंशन लाइन से छूते ही करंट दौड़ गया। धर्मेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रांशु गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिवार में की पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.