फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: वार्ड संख्या एक सैलई के रविदासनगर में गली के निर्माण को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल रविवार को पांचवें दिन समाप्त हो गई। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही महापौर कामिनी राठौर मौके पर पहुंची जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। 15 दिन के अंदर ठोस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को जूस पिलाते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया। मोहल्ला रविदासनगर के निवासियों द्वारा गली निर्माण को लेकर 12 अगस्त को धरना-प्रदर्शनशुरू किया था। धरना-प्रदर्शन बाद में भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। रविवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद महापौर तत्काल मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Nainital News: लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष उन्होंने धरना प्रदर्शन में बैठकर लोगों की समस्या सुनी। समस्या ...