फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के प्रेमचंद्र शांति देवी जैन चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष ने नगर के एक सभासद पर समिति की जगह में काम न करने देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सभासद के दबाव में नगर पालिका से एनओसी नहीं मिल रही है। डीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। विनोद कुमार जैन पुत्र रामचंद्र जैन निवासी कटरा बाजार प्रेमचंद्र शांति देवी जैन चेरिटेबल सोसाइटी के वर्तमान में अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि समिति की जगह पर वह काम कराना चाहते हैं, लेकिन एक नामित सभासद अधिकारियों से उल्टी सीधी शिकायत करा कार्य में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इससे नगर पालिका प्रशासन भी परेशान कर रहा है, जबकि उनके पास 1975 का नगर पालिका द्वारा पास नक्शा है, लेकिन नवीनीकरण के लिए वह दुबारा नक्शा पास कराने के...