फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: शिकोहाबाद की व्यस्त सब्जी मंडी में रविवार की शाम छिनैती की घटना ने लोगों को चौंका दिया। खरीदारी करने आई दो महिलाओं में से एक महिला के हाथ से एक युवक पर्स छीनकर तेजी से भाग गया। पूरी वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो महिलाएं पैदल सब्जी मंडी से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक से एक युवक पीछे से आया और महिला के हाथ में मौजूद पर्स को झपटकर तेजी से भाग गया। महिला के साथ हुई घटना से वह चौंक गई। उसने युवक का पीछा किया। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने युवक का पीछा किया लेकिन आरोपी बड़ी तेजी से भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ब...