Firozabad News: सफाई के दौरान करंट से महिला बेहोश
फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर घर की सफाई करने के दौरान करंट लगने से महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। हाथ, मुंह में चोट लगने से वह घायल हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। गांव रजोरा निवासी 45 वर्षीय वीनेश पत्नी सुनील सोमवार दोपहर घर में झाडू लगा रही थी। गीला झाडू पंखे से लगने पर करंट से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.