फिरोजाबाद, नवम्बर 7 -- Firozabad News: सदर बाजार में अचानक एक जर्जर दुकान की छत गिरने से हड़कंप मच गया। घंटाघर एवं इमामबाड़ा चौराहा के समीप यह दुकान लगभग 100 वर्ष पुरानी बताई है। सूचना मिलने के बाद दुकान स्वामी एवं आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। हादसे की जानकारी दुकान स्वामी ने नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। रात्रि के समय छत गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुकान स्वामी सचिन गुप्ता, समीर गुप्ता मलिक एसएस एंड कंपनी ने बताया कि इस दुकान का निर्माण लगभग 100 वर्ष पूर्व गारे से कराया गया था जिसके कारण इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह दुकान अब उपयोग के काबिल नहीं है। इसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है तथा जनहानि हो सकती है। सूचना मिलने के बाद नगर निगम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने मौके पर प...