Firozabad News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र में टूंडला-एटा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की 15वें दिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाते हुए इलाका पुलिस को सूचना दे दी। तीन दिन तक परिजनों के नहीं आने पर पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराएगी। थाना क्षेत्र के टूंडला-एटा मार्ग स्थित प्रकाश ढ़ावा के निकट नौ अगस्त की रात 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क पर गिरने से घायल हो गया था। यह देखकर बाइक सवार वहां से भाग गया था। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। राहगीरों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारी एंबुलेंस लेकर पहुंचे थे। एंबुलेंस से उसे उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.