फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे खड़े टैंकर में सवारियों से भरा ऑटो पीछे से घुस गया। हादसे में ऑटो में सवार पल्लेदार की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना नारखी के न्यू पचवान कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र अशोक पल्लेदारी करता था। सोमवार रात वह क्लब चौराहा से ऑटो में बैठकर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान जलेसर रोड अमरदीप कॉलेज के निकट तेज रफ्तार से दौड़ रहा ऑटो सड़क पर खड़े टैंकर में घुस गया। हादसे में मुकेश की मौत हो गई, जबकि चालक अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र रविंद्र निवासी पचवान कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पचरुखी में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...