Firozabad News: सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के लिए निगम पहुंचे लोग
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। कच्ची गलियों के अलावा स्ट्रीट लाइटों की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों लोगों ने नगर निगम पहुंचकर एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा। लोगों का कहना है कि दलदल गलियों के अलावा अंधेरा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अपर नगर आयुक्त ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। मामला वार्ड संख्या 34 गिर्राजजी धाम आवासीय कॉलोनी का है। ज्ञापन देते हुए क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डामर रोड से लिंक गली नंबर एक, दो एवं तीन हालात बेहद खराब है। बरसात के दिनों में यह गलियां दलदल का रूप धारण कर लेती है। निकलने का कोई साधन न होने के कारण लोगों को काफी दिनों तक घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा उपरोक्त गलियों में शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है जिसके कारण अपराधी तत्व सक्रिय होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.