फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र के बम्बा चौराहा के निकट सोमवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव सड़क किनारे तख्त पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। सोमवार सुबह छह बजे बम्बा चौराहा के निकट सड़क किनारे एक तख्त पर अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि बम्बा चौराहा के निकट तख्त पर एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास ...