फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के सट्टा माफिया के खिलाफ डीएम के आदेश पर सोमवार की शाम गैंगस्टर एक्ट में नामित गैंगस्टर वारिस पुत्र मोहम्मद शकील मास्टर निवासी मौहल्ला रूकनपुरा की संपत्ति को जब्त किया है। पुलिस की मानें तो सट्टा कारोबारी द्वारा अवैध कृत्य से अर्जित किए धन से खुद के नाम के साथ ही पत्नी मदीना के नाम से सम्पत्ति क्रय की थी। चल सम्पत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की कार्यवाही से वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ महिन्द्रा स्कार्पियो एन, पल्सर बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त वाहनों के स्क्रीन पर सरकारी वाहन की संपति के पोस्टर चस्पा किए है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि संपति की कीमत 7 लाख 56 हजार है। इस दौरान सीओ शेखर सेंगर, नायब तहसीलदार सैयद अजीम अहमद, प्रभारी निरीक्षक अनु...