Firozabad News: संपति के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र भिड़े
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहा के पास संपति बंटवारे को लेकर बेटे, पिता में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बेटे की पत्नी ने थाने पहुंचकर सास ससुर सहित अन्य लोगों की शिकायत की है। कीर्ति पत्नी अंकित निवासी एटा चौराहा के पास के पति ने अपने पिता से संपति में बंटवारे को लेकर अपना हिस्सा मांगा। जिससे दोनों पक्षों में हॉट टॉक हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। बेटे का आरोप है कि उसने कड़ी महनत कर पिता के नाम पर संपति खड़ी की। लेकिन अब उसी संपति पर वह अपना हक जता रहे हैं। भाई को दुकान दे दी लेकिन उसे संपति में कुछ नहीं दे रहे हैं। मारपीट की घटना में कीर्ति के साथ उसके ससुर के चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.