फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला गढ़ैया की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव ले गए। फरहीन फातिमा पत्नी सादिक निवासी मोहल्ला गढ़ैया की रविवार की सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ गई। महिला की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को लेकर अपने घर चले गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...