Firozabad News: शौच के लिए गए मजदूर की तालाब में डूबने से मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तालाब किनारे शौच करने के लिए गए मजदूर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ठार वाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र विनोद कुमार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर जाने से पूर्व गांव के बाहर स्थित तालाब किनारे शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। जब वह रात 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करते हुए तालाब किनारे पहुंचे। उसकी एक चप्पल किनारे पर पड़ी मिली। जानकारी होने पर आसपास के लोग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लाए, चिकित्सकों ने उसे मृत घो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.