फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है। थाना जसराना के गांव चनारी में सोमवार रात्रि उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की समीना बेगम के मकान में अचानक आग लग गई।पीड़ित महिला समीना बेगम ने बताया कि अग्निकांड में कपड़े, राशन, नकदी और घरेलू उपयोग का अन्य कीमती सामान जल गया है, जिससे उन्हें करीब 50 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...