फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पति द्वारा पत्नी और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिए थे। बुधवार को ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत में सुधार होने पर गुरुवार को एसएन अस्पताल आगरा से छुट्टी कर दी गई तो वह फिरोजाबाद अपने घर आ गई। जबकि युवक का एक निजी अस्पताल में आगरा ऑपरेशन कर एक गोली निकाल दी गई, जबकि दूसरी गोली उसकी पीठ में धंसी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। तबियत में सुधार होने पर उसका दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा। उत्तर थाना क्षेत्र के पीके इंटर कॉलेज कोटला रोड निवासी शिप्रा तेलंग पत्नी रिषभ उर्फ बंटी तेलंग मंगलवार रात अधिवक्ता से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। पति और पुत्र पार्थ बाइक से उसका पीछा करते हुए कोटला चुंगी चौराहा के निकट शिव इंटरनेट कैफे पर पहुंचे थे। वहां पर शिप्रा और कैफे संचा...