Firozabad News: शिक्षिका रही दो दिन छुट्टी पर, इसके बाद भी पूरे माह का वेतन
फिरोजाबाद, अक्टूबर 10 -- Firozabad News: जेवी इंटर कॉलेज अलीनगर कैंजरा में जिला विद्यालय निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। स्कूल में एक शिक्षिका दो दिन तक गैरहाजिर रहीं, लेकिन सितंबर का पूरा महीने का भुगतान कर दिया। यह स्थिति देख जिला विद्यालय निरीक्षक भी हैरान रह गईं। जिविनि ने इस मामले में स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय करते हुए जवाब मांगा है। इसके साथ स्कूल में कई शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी गैरहाजिर मिलने पर जिविनि ने गंभीर रुख अपनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे ने अलीनगर कैंजरा का निरीक्षण किया तो स्कूल में हर तरफ अनियमितता मिली। स्कूल संचालन सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक मिला, जबकि स्कूल का समय सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक है। इसके बाद भी कॉलेज प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.