Firozabad News: शिकोहाबाद में 8 घंटे तक नहीं आई बिजली, लोग परेशान
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में झमाझम बरसात ने नगर की बिजली सप्लाई व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। मंगलवार की सुबह 9 बजे से बिजली की कटौती शुरू हो गई। बिजली की सप्लाई बंद होने से लोग हाल बेहाल हो गए। भीषण बरसात के कारण हुए जलभराव के साथ ही तारों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से माधोगंज फीडर सबसे अधिक प्रभावित रहा। मंगलवार की सुबह बरसात होते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही। विभागीय कर्मियों की माने तो माधोगंज फीडर क्षेत्र में कई जगह पेड़ की डालियां तारों पर गिर गई। जिससे पूरे फीडर की सप्लाई ठप्प पड़ गई। जबकि बिजली विभाग द्वारा बरसात से पहले तारों के पास की टहनियों की कटाई करा ली जाती थी। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। बिजली न आने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.