Firozabad News: शिकोहाबाद में गोदाम में दो कुंतल अवैध पटाखे बरामद
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: दीपावली से पहले शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जखीरे को जब्त किया। पटाखों की कीमत चार लाख के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस को धोबी गली में एक मकान के गोदाम में अवैध रूप से पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची बाद एएसपी जेबी गुप्ता, थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा, सीएफओ सतेंद्र पांडे अग्निशमन अधिकारी बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की कार्रवाई से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने गोदाम का ताला खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी हैरत में पड़ गए। गोदाम में लाखों रुपये कीमत के करीब ढाई कुंतल अवैध पटाखे रखे हुए थे। पुलिस पटाखे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.