फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में जलकल विभाग सबसे पीछे है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को विभागावार समीक्षा करते हुए विभागों के अलावा बाबू के कार्यों की समीक्षा की। संभव जनसुनवाई कार्यक्रम के अधिकारी सहायक नगर आयुक्त निहालचंद ने बताया कि समीक्षा के आधार पर जलकल विभाग अभी तक 16 शिकायतों का निस्तारण नहीं कर सका। इसके अलावा निर्माण विभाग में चार, संपत्ति विभाग में छह, पीएम आवास विभाग में एक, स्वास्थ्य विभाग में तीन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में चार, कार्यशाला में तीन, कर विभाग में एक, प्रकाश विभाग में एक शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं इसके अलावा विभागों के बाबू विमल सागर पर पांच, कृष्णा यादव के पास एक शिक...