Firozabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दे रहा वीडियो वायरल की धमकी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- शादी का झांसा देकर युवती का शोषण Firozabad News: थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। उसे लगातार अलग अलग स्थानों पर बुलाता रहा। इसी दौरान युवती के फोटो और वीडियो बना लिए। अब शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट की। आरोपी, उसकी पत्नी, भाई और अन्य लोगों ने युवती के घर आकर युवती और उसकी मां से मारपीट की। थाना रामगढ़ के गांव महोम्मदपुर क्षेत्र निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि अभियुक्त अंकित पुत्र अवतार निवासी गांव मोहम्मदपुर ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसके साथ लगातार आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे। आरोपी ने उसके चुपके से फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की आरोपी धमकी देने लगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.