फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी उसका साथ छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले एक महिला ने 8 अगस्त को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि रामौतार उर्फ दीपक पुत्र संतोष कुमार निवासी मौहल्ला वंशी नगर, आवगंगा पर आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर करीब पांच माह तक अपने साथ रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये। जब महिला ने शादी करने के लिये दबाव बनाया तो वह शादी का आश्वासन देता रहा। वह वर्तमान में चार माह की गर्भवती है। जब महिला ने गर्भवती होने की बात बताई तो वह अपने घर को छोड़कर फरार हो गया। आर...