Firozabad News: शराब के नशे में युवक नाले में गिरा, मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला शिवनगर रहचटी में एक युवक शराब के नशे में नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अवधेश पुत्र मुन्नालाल निवासी शिवनगर रहचटी सोमवार की सुबह नशे की हालत में अचानक से नाले में गिर पड़ा। जब लोगों ने युवक को नाले में पड़े देखा तो उन्होंने युवक को नाले से बाहर निकाला। लेकिन नाले में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले कर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.