फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: थाना मटसेना में श्याम सुंदर पुत्र जसवंत सिंह निवासी खेड़ा गणेशपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह बाजार से घर आ रहा था तभी रास्ते में गांव के विकास, विक्की, आकाश ने रोका व शराब के नशे में तीनों ने गालियां दीं। मना करने पर मारपीट की और बचाने आए उसके भाई श्यामबाबू का सिर डंडे से फोड़ दिया। धमकी देकर तीनों आरोपी भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...