फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: सुहागनगरी में शरद पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। भगवान बांकेबिहारी ने श्वेत परिधान में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर परिसर कृष्ण मुरारी और बिहारीजी के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार को नगर में शरद पूर्णिमा की धूम रही। नगर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर, बिहारीजी मंदिर, राधा मोहन मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया। उत्सव को लेकर सुबह से तैयारी शुरू हो गई। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। नगर के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को श्वेत परिधान धारण कराने के साथ नई बंशी धारण कराई। यह भी पढ़ें- Mathura News: श्वेत श्रंगार में बांके बिहारी की मोहिनी छवि के द...