Firozabad News: शनिदेव मंदिर से सात किलो का पीतल का घंटा चोरी
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: थाना टूंडला क्षेत्र के सलेमपुर नगला खार गांव स्थित शनिदेव मंदिर से अज्ञात चोर करीब सात किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। रविवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर गांव से बाहर स्थित है और करीब दो वर्ष पुराना है। मंदिर पर कोई महंत नहीं रहता, जिससे रात में वहां पर सन्नाटा रहता है। प्रारंभिक जांच में देर रात चोरी की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध में थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.