फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: अपनी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को लायंस सर्विसेज कंपनी के कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मियों ने नगर निगम में नारेबाजी संग अपना धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों की नारेबाजी से नगर निगम में हंगामा जैसी स्थिति पैदा हो गई। कर्मचारियों ने मांग की कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तरह उनकी भी वेतन वृद्धि की जाए। जानकारी मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। ज्ञापन लेते हुए कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए एक दिन का समय मांगा। गुरुवार दोपहर में अचानक लगभग तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी जिसमें चालक, हेल्पर, सुपरवाइजर सभी शामिल थे। इन्होंने नगर निगम पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आगरा की तरह उनका भी वेतन 15000 रुपये से 18000 रुपये किया जाए। कर्मचारी अपनी मांग को...