Firozabad News: वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम
फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में स्वामी नगर का एक वृद्ध सड़क हादसे में कुछ दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें आगरा भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उमेश बाबू उर्फ सुन्नी 70 पुत्र मेघ सिंह स्वामी नगर स्टेशन पर करीब एक माह पहले एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उनका ऑपरेशन हुआ। उसके बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.