Firozabad News: वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी 65 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र नाथूराम पिछले कई दिन से बीमार था। परिजनों ने दो दिन पूर्व उसे मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार रात वार्ड में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक अविवाहित था। मृतक के भतीजे नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें पेट फूलने की समस्या थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.