फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र के रानी नगर निवासी 65 वर्षीय रघुनाथ सिंह पुत्र रामचरन की मंगलवार रात नौ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका पुत्र सचिन कुमार अन्य परिजनों के साथ उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। आनन-फानन में चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती करते हुए उपचार शुरू किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर वापस ले गए। ट्रॉमा सेंटर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन शव अपने घर ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...