Firozabad News: विवाहिता से अश्लील हरकतें, विरोध पर मारपीट
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: थाना नारखी में गढ़ी छत्रपति निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि अजय उर्फ बाबू पुत्र सोवरन मौका पाकर उसके घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और भाग लगया। जब मामले की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी तो आरोपी अजय, उसकी मां राधा देवी, बहन लक्ष्मी और सुमन आए और बेरहमी से उसकी मारपीट की। मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार किया जिससे बचाने में अंगुली लहूलुहान हो गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- देवर ने भाभी क साथ की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.